{"_id":"c3cd3bddbb4e56f63a2f508571b5efdc","slug":"train-workers-on-the-seat-dispute-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सीट विवाद पर मजदूरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सीट विवाद पर मजदूरों को पीटा
पूरनपुर।
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद पर पंजाब से मजदूरी कर लौट रहे तीन
विज्ञापन
मजदूरों की पिटाई कर चालीस हजार रुपये और सामान लूट लिया गया। कोतवाली
पुलिस ने मामले मेें गांव गहलुइया के दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल से मिलकर लूट की रिपोर्ट दर्ज
कराने की मांग की।
घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव चकपुर ता. गजरौला निवासी बीस वर्षीय कमता प्रसाद, इसी गांव के 18 वर्षीय मोरपाल, 22 वर्षीय जयजयराम ने बताया कि पिछले महीने वे लोग अन्य साथियों के साथ पंजाब मेें मजदूरी पर धान की रोपाई करने गए थे। सोमवार को साथियों के साथ ट्रेन से घर लौट रहे थे। ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन कर अपने साथियों को रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन पूरनपुर में रुकते ही वे लोग अपनी रिश्तेदार के घर लाइनपार जा रहे थे। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने उन लोगों को घेरकर जमकर पीट दिया। आरोप है कि आरोपियों ने दो बैग छीन लिए। बैग में चार लोगों की मजदूरी के चालीस हजार रुपये और कपड़े आदि थे। घायलों ने भाजपा नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोरपाल की ओर से गांव गहलुइया निवासी शरीफुल हसन और नूर मोहम्मद के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि लूटपाट नहीं मारपीट हुई है। उधर, भाजपा के विधानसभा प्रभारी प्रणय बाजपेयी, भाजपायुमो के नगराध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीरज प्रधान, अखिलेश शर्मा, पीयूष भार्गव आदि ने इंस्पेक्टर से मिलकर लूट की घटना की जानकारी देकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।