फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic on the Pontoon Bridge is closed for seven days

सात दिन से बंद है पांटून पुल पर आवागमन

Sat, 10 Jun 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 10 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Traffic on the Pontoon Bridge is closed for seven days
सात दिन से बंद है पांटून पुल पर आवागमन
हल्की बारिश के बाद उफनाई शारदा का पानी धनाराघाट-हजारा मार्ग पर आ जाने और कीचड़ में बदल चुके मार्ग की पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मरम्मत न कराने से पांटून पुल से वाहनों का संचालन ठप हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। चिलचिलाती धूप और गर्मी में लोगों को कई किलोमीटर पैदल रेत व कीचड़ में चलकर तहसील मुख्यालय जाना व आना पड़ता है। हालांकि पांटून पुल हटाने की निर्धारित तिथि में अभी पांच दिन बाकी हैं। दरअसल अब तक पुल का ठेका होता था। रास्ता खराब होने को लेकर ठेकेदार उसे ठीक करा देते थे। इसके बदले ठेकेदार टोल टैक्स लिया करते थे। विभाग ने टोल टैक्स खत्म कर दिया। अब इस पुल की देखरेख का पूरा जिम्मा पिछले करीब दो माह से लोक निर्माण विभाग के जिम्मे है। सूत्र बताते हैं कि विभागीय अफसर रास्ते को दुरुस्त कराने में रुचि नहीं लेते हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुल हटने के बाद नदी से आवागमन की क्या स्थिति रहेगी? इसकी भी कोई व्यवस्था विभाग के पास नहीं बताई जा रही है। इसे लेकर लोग अभी से चिंतित हैं। वजह विभाग के पास नदी पार कराने को नाव तक नहीं हैं।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed