{"_id":"6692ee37243c5f9af50a6179","slug":"traffic-halted-due-to-the-cutting-of-the-culvert-on-madhotanda-road-vehicles-increased-on-assam-highway-causing-jam-pilibhit-news-c-121-pbt1001-119389-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माधोटांडा रोड पर पुलिया कटने से आवागमन ठप, असम हाईवे पर बढ़े वाहन, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माधोटांडा रोड पर पुलिया कटने से आवागमन ठप, असम हाईवे पर बढ़े वाहन, लग रहा जाम
Sun, 14 Jul 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ी नहर के पास लगा जाम।संवाद
पीलीभीत। बारिश के पानी का तेज बहाव होने के कारण बीते दिनों पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग पर एक पुलिया कट गई थी। यहां से आवागमन ठप होने के चलते असम हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस वजह से यहां जाम लग रहा है। हरदोई ब्रांच नहर पुल पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम खुलवाने के लिए पुलिस भी नजर नहीं आती।
पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग पर गांव जमुनिया के पास पुलिया बहने से यहां से आगवामन बंद हो गया। यहां से गुजरने वाले वाहन असम हाईवे से गुजारे जा रहे हैं। यहां वाहनों का दबाव पहले से ज्यादा था। अब यह और बढ़ गया है। माधोटांडा क्षेत्र के वाहन इसी से होकर गुजरते हैं। ऐसे में हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के जर्जर पुल पर जाम के हालात बन गए हैं।
यहां पर आए दिन जाम से लोग जूझते रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस के न होने से लोग बेतरतीब वाहनों को पास करने में लगे रहे। इससे वाहन फंस गए। करीब दो घंटा तक लोग जाम से परेशान रहे। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
वर्जन
जाम न लग सके इसको लेकर पुलिस अधीक्षक से पुल पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है। पीलीभीत- माधोटांडा रोड पर कटी सड़क और पुलिया को फिलहाल वैकल्पिक तौर पर ठीक कराने के भी निर्देश हैं।- संजय कुमार सिंह, डीएम