{"_id":"66cf124afccb3858bc022e94","slug":"traders-thundered-when-electricity-related-problems-are-not-solved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121585-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिजली संबंधी समस्याओं का हल न होने पर व्यापारी गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिजली संबंधी समस्याओं का हल न होने पर व्यापारी गरजे
विज्ञापन
बीसलपुर में ऊर्जा निगम के प्रति रोष जताते व्यापारी।संवाद
बीसलपुर। उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने मोहल्ला बख्तावरलाल में डाकखाना मार्ग पर बिजली से संंबंधित समस्याओं को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों के प्रति कड़ा रोष जताया।
उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी बुधवार को मोहल्ला बख्तावरलाल में डाकखाना मार्ग पर एकत्र हुए और बिजली से संंबंधित समस्याओं को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों के प्रति रोष जताया। व्यापारियों का आरोप है कि बिजली की ट्रिपिंग बड़े पैमाने पर हो रही है तो विद्युत आपूर्ति भी मानक के अनुरूप नहीं की जाती है।
ऊर्जा निगम के नगर नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारी अक्सर उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते। बिजली से संबंधित समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं किया जाता। नगर में कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे झुके हुए हैं तो कुछ स्थानों पर बिजली के तार काफी ढीले हैं। कुछ ट्रांसफार्मर के चारों ओर लोहे की बाड़ भी नहीं लगी है।
विज्ञापन
इन सभी कारणों की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों का आरोप है कि इन समस्याओं के बारे में बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों से बार-बार शिकायत की जाती है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलता। व्यापारियों ने निर्णय किया कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निस्तारण न होने पर ऊर्जा निगम के स्थानीय कार्यालय के द्वार पर बेमियादी धरना दिया जाएगा।
विरोध जताने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष राकेश मित्तल, बालकृष्ण गुप्ता, ब्रजेश कुमार गुप्ता, पुत्तूलाल, पप्पू गंगवार, मोहम्मद फईम आदि शामिल रहे।
--
24 घंटे बिजली आपूर्ति न होने पर कार्रवाई की मांग
बीसलपुर। गांव बौनी निवासी ज्ञानेंद्र कुमार मौर्य ने डीएम संजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बावजूद जन्माष्टमी पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं दी गई। कहा कि मुख्यमंत्री ने 26 और 27 अगस्त को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का स्पष्ट आदेश दिया था, इसके बावजूद उनके गांव में दोनों दिन 21-21 घंटे बिजली आई। पत्र में मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की गई है। संवाद
--
एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिन में दो दिन नहीं मिलेगी आपूर्ति
पूरनपुर। पूरनपुर देहात में महिला चिकित्सालय के समीप से ढका नहर पुलिया तक जर्जर बिजली के तारों को बदलने का काम बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसको लेकर इस इलाके के बिजली उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी। यह जानकारी जेई कुलदीप सिंह ने दी संवाद
--
निरंजनकुंज में एक घंटा गुल रही आपूर्ति
पीलीभीत। शहर में लोकल फाॅल्ट की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को शहर के निरंजनकुंज इलाके में एक घंटे आपूर्ति गुल रही। जिससे करीब पांच सौ से अधिक उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा। शहर में कुछ दिनों से फाॅल्ट की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान किया हुआ है। जन्माष्टमी पर भी कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही थी। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बुधवार को फाॅल्ट की कहीं से समस्या नहीं आई। सफाई कार्य के चलते निरंजनकुंज फीडर को कुछ देर के लिए बंद किया गया था। संवाद