फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders surrounded the team that reached Barkheda to remove encroachment from the highway.

Pilibhit News: बरखेड़ा में हाईवे से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को व्यापारियाें ने घेरा

Tue, 12 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traders surrounded the team that reached Barkheda to remove encroachment from the highway.
बरखेड़ा में अतिक्रमण हटाने के दौरान थाने की बाउंड्री तोड़ती जेसीबी मशीन । संवाद
बरखेड़ा। कस्बे में हाईवे के चौड़ीकरण के लिए सोमवार को अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाना शुरू किया तो व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने मनमाने ढंग से तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए टीम तो घेर लिया और हंगामा करने लगे। व्यापारियों ने कहा पहले मुआवजा दो, उसके बाद आगे की कार्रवाई करने देंगे। व्यापारियों के विरोध के चलते टीम वहां से वापस चली गई।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। बरखेड़ा में सोमवार को कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता मलखान सिंह, एबीएम रविन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र,थानाध्यक्ष राजवीर सिंह के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। टीम ने गोपी कॉलोनी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। कब्रिस्तान की बाउंड्री व थाने व सीएचसी की बाउंड्रीवॉल की दीवार तोड़ते हुए बाजार में पहुंचे। साप्ताहिक बंदी के कारण बाजार बंद था। भनक लगते ही व्यापारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

व्यापारी पहले मुआवजा देने और उसके बाद तोड़फोड़ करने की जिद पर अड़ गए। टीम के लोगों के साथ व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। व्यापारियों के उग्र रूप को देखकर अधिकारी वहां से निकल गए। विरोध के चलते पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। इसके बाद थाने में पुलिस और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल, कमलेश शर्मा, मोहम्मद रजा अंसारी, राशिद अंसारी और विवेक सक्सेना की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें व्यापारियों की ओर से पहले मुआवजा देने की बात पर जोर दिया गया। बैठक में तय किया गया कि दो दिन बाद एसडीएम के आने के बाद बैठक होगी। उसमें निर्णय होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस सहमति के बाद टीम वहां से वापस चली गई।

बरखेड़ा में अतिक्रमण हटाने के दौरान थाने की बाउंड्री तोड़ती जेसीबी मशीन । संवाद

बरखेड़ा में अतिक्रमण हटाने के दौरान थाने की बाउंड्री तोड़ती जेसीबी मशीन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed