फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders burn Trump's effigy in protest against tariffs

Pilibhit News: टैरिफ के विरोध में व्यापारियों ने ट्रंप का पुतला फूंका

Fri, 08 Aug 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Traders burn Trump's effigy in protest against tariffs
शहर के मुख्यबाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति का पुलता फूंकते व्यापारी। स्रोत व्यापारी
पीलीभीत। अमेरिका की ओर से भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पीलीभीत के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर के व्यापारियों ने भारी बारिश के बीच विरोध जताया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष एमए जिलानी के निर्देश और नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। जिलानी ने कहा कि इन शुल्कों से भारत के निर्यात पर सीधा प्रभाव होगा, इससे कई उद्योगों को नुकसान और विकास दर में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है, जहां टैरिफ लगने से भारतीय वस्तुएं महंगी हो जाएंगी और उनकी मांग घट जाएगी। रणवीर पाठक ने अनुमान जताया कि निर्यात में 40-60 प्रतिशत तक की कमी संभव है। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी, नगर महामंत्री राशिद अंसारी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिकी सामान का बहिष्कार करने का लिया निर्णय

बीसलपुर। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में अमेरिकी सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी न ही अमेरिकी सामान बेचेंगे और न ही इस्तेमाल करेंगे। बैठक की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश मित्तल ने की। संचालन नगर महामंत्री विनोद अग्रवाल ने किया। बैठक में अभिषेक अग्रवाल, अली हसन अंसारी, हरिराम कृष्ण, अनमोल रस्तोगी, गिरीश गंगवार ,शिवांक कुमार, अमित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, वासुदेव समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। संवाद



अमेरिकी टैरिफ को लेकर व्यापारियों ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भारत की वस्तुओं पर अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का निर्णय लिया है। जिससे देश के साथ ही जिले के व्यापारियों में अमेरिकी टैरिफ को लेकर रोष देखा जा रहा है।
व्यापारियों को कहना है कि देश की वस्तुओं पर अगर अमेरिका आयात शुल्क लगाएगा, तो देश के निर्यात कारोबार को झटका लगेगा। अमेरिका में अन्य देशों के उत्पादों से प्रतिस्पर्धा करना भारतीय निर्यात के लिए मुश्किल हो जाएगा। व्यापारियों ने कहा अमेरिका के राष्ट्रपति मनमानी कर रहें है इसको भारत सरकार को कड़ा विरोध करना चाहिए। अमेरिकी टैरिफ को लेकर जिले के व्यापार मंडलों के संगठन भी विरोध जता रहे है।

व्यापारी बोले- मिल्क प्रोडक्ट्स सहित अन्य वस्तुएं होंगी महंगी


टैरिफ से अमेरिका को निर्यात होने वाले मिल्क प्रोडक्ट्स सहित अन्य वस्तुएं महंगी होगी। इसका व्यापार पर फर्क पड़ने के साथ भारत की अर्थ व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। - हंसराज गुलाटी, प्रांतीय व्यापारी नेता




भारत से निर्यात होने वाले आटो पार्ट्स आदि अमेरिका में महंगे हो जाएगे। इससे अमेरिका में भारतीय निवेशक पिछड़ेंगे और उद्योग जगत को भारी नुकसान होगा। - अशोक खंडेलवाल, राइस मिलर्स नेता

शहर के मुख्यबाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति का पुलता फूंकते व्यापारी। स्रोत व्यापारी

शहर के मुख्यबाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति का पुलता फूंकते व्यापारी। स्रोत व्यापारी

शहर के मुख्यबाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति का पुलता फूंकते व्यापारी। स्रोत व्यापारी

शहर के मुख्यबाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति का पुलता फूंकते व्यापारी। स्रोत व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed