फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tractor trolley filled with barati overturned two women died on the spot 13 seriously injured

बरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी: दो महिलाओं की मौत, 13 गंभीर घायल, ग्रामीणों ने बचाई कई जान

Sat, 15 May 2021 03:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पीलीभीत Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 15 May 2021 03:20 PM IST
सार

हादसे के बाद ट्रॉली के नीचे बच्चे-महिलाएं बुरी तरह से दब गए थे। चीखपुकार मची हुई थी। सुबह का समय होने की वजह से कुछ दूरी पर तमाम ग्रामीण जमा थे। उन्होंने हादसा देख मदद को आगे आने में देर नहीं लगाई।

विज्ञापन
tractor trolley filled with barati overturned two women died on the spot 13 seriously injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरखेड़ा-गजरौला लिंक मार्ग पर बरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार की वजह से हुए हादसे में ट्रॉली सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। 10 अन्य को मामूली चोटें आईं। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को निकालकर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बंडा (शाहजहांपुर) के गांव दियोकली निवासी रतंनपाल ने बताया कि उनके रिश्तेदार गजरौला के गांव पिपरियाभजा निवासी श्रीकृष्ण की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए करीब 25 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने पर शनिवार सुबह नौ बजे सभी वापस जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव का ही राममूर्ति चला रहा था। 
विज्ञापन


पिपरियाभजा गांव के बाहर निकलते ही बरखेड़ा-गजरौला लिंक मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक मौके से भाग गया। गांव के लोग जमा हुए। पुलिस भी पहुंच गई। फिर ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां नेमवती (37) पत्नी ओमकार, सुखदेई (42) पत्नी रामप्रताप को मृत घोषित कर दिया। ध्रुव कुमार (10), ज्ञानदेवी (34), प्रेमवती देवी (42), लीलामती (30), प्रीति (25), प्रेमवती (38), प्रियांशु (10), श्रीदेवी (22), रामबेटी (50), सत्यवीर (12), रूपांशी (8), अनन्या (10), विद्यादेवी (55) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूझबूझ ने बचाई कई जान
हादसे के बाद ट्रॉली के नीचे बच्चे-महिलाएं बुरी तरह से दब गए थे। चीखपुकार मची हुई थी। सुबह का समय होने की वजह से कुछ दूरी पर तमाम ग्रामीण जमा थे। उन्होंने हादसा देख मदद को आगे आने में देर नहीं लगाई। पुलिस को भी सूचना दे दी गयी थी। ग्रामीणों ने मदद के लिए पुलिस के मौके पर आने का इंतज़ार नहीं किया। एकजुट होकर पलटी ट्रॉली को सीधा किया और उसमें दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। 

45 मिनट बाद पहुंची पुलिस
करीब 45 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण कई लोगों को बचाव कार्य कर बाहर निकाल चुके थे। फिर निजी वाहनों से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। ग्रामीणों की मानें तो हादसे की अहम वजह तेज रफ्तार थी। तेज गति के चलते मोड़ते वक़्त चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को नियंत्रित नहीं कर सका था। इसके अलावा कुछ लोग चालक के नशे में होने की भी बात कहते रहे। दो महिला रिश्तेदारों की मौत की खबर पहुंचते ही शादी की खुशियों वाले परिवार में भी गम दिखा।

बरातियों की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। सूचना पर गजरौला पुलिस मौके पर गई थी। शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे की वजह तेज रफ्तार बतायी जा रही। कोई तहरीर नहीं मिली है। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed