फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourism

पर्यटन सत्र की तैयारी, चूका बीच पर 15 से शुरू होगा मरम्मत कार्य

Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के द्वार 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।शांत वातावरण के बीच चूका में बनी वॉटर हट, ट्री हट समेत अन्य हटों में रुककर पर्यटक प्रकृति की छटा का आनंद लेते हैं।सत्र के दौरान जनपद के अलावा अन्य राज्यों से भी पर्यटक आते हैं।

विज्ञापन
Tourism
चूका बीच में बनी ट्री हट। फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के द्वार 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। सत्र को देखते हुए चूका बीच की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए 15 अक्तूबर से मरम्मत कार्य शुरू होगा। साफ-सफाई के साथ मरम्मत कर हटों को नया रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल 15 नवंबर से छह माह के लिए पर्यटन सत्र शुरू होता है। इस दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के कोर एरिया में बना इको टूरिज्म स्पॉट ‘चूका बीच’ पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। शांत वातावरण के बीच चूका में बनी वॉटर हट, ट्री हट समेत अन्य हटों में रुककर पर्यटक प्रकृति की छटा का आनंद लेते हैं। जंगल की हरियाली और बाघ समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार करने के लिए पर्यटक जंगल सफारी वाहन से भ्रमण करते हैं। सत्र के दौरान जनपद के अलावा अन्य राज्यों से भी पर्यटक आते हैं। इस बार भी 15 नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू होगा, इससे पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अफसर गंभीर हुए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि सत्र के मद्देनजर 15 अक्तूबर के बाद से चूका बीच में मरम्मत कार्य शुरू कराए जाएंगे। साफ-सफाई के साथ हटों को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जंगल सफारी के मार्ग भी होंगे दुरुस्त
पर्यटन सत्र में जंगल सफारी का भी नियमित संचालन होता है। सत्र समाप्त होने के बाद बरसात के दौरान मार्ग खराब हुए हैं। अब सत्र के नजदीक आते ही मरम्मत कर सफारी मार्गों को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed