फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Took a pledge to spread the consciousness of the constitution to the masses

Pilibhit News: संविधान की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Sun, 27 Jul 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 27 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to spread the consciousness of the constitution to the masses
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में संविधान दिवस मनाया। पूर्व लोकसभा कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य शशांक यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की।
विज्ञापन

शशांक यादव ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मना रही है ताकि आम जनमानस को इसके महत्व से जोड़ा जा सके। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि संविधान हमें न्याय, समानता और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, पूर्व सपा प्रत्याशी दिव्या पी गंगवार, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर सहित कई नेताओं ने संविधान को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के बाद बहुजन समाज पार्टी से जुड़े कई पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अमित पाठक ने किया। इस मौके पर धनपति वर्मा, इम्तियाज अल्वी, मखदूम खां, रूपराम कश्यप, संजय सिंह यादव, अजय भारती, लखविंदर सिंह पन्नू, निरंजन गंगवार, ज्योति प्रकाश शुक्ला, हरगोविंद गंगवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed