फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today the candidates will have to check expenses

प्रत्याशियों को आज से करानी होगी खर्चे की जांच

Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को अपने खर्चे का हिसाब रखना पड़ रहा है। शनिवार से उन्हें अपने खर्चे का हिसाब व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना है। इसके लिए विधानसभा वार तिथियों का निर्धारण किया गया है। आयोग के निर्देश पर नामांकन के दिन से ही प्रत्याशियों का खर्च चुनाव खर्च में जोड़ा जाना है। इसमें सभी प्रत्याशियों ने अलग से बैंक खाता खोल रखा है। प्रतिदिन होने वाले खर्च के लिए आयोग के निर्देश पर अलग अलग रजिस्टर भी बनाए गए हैं। अब इनकी जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। व्यय प्रभारी/मुख्य कोषाधिकारी महामिलिंद लाल ने बताया कि चारों विधानसभाओं के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है। इसमें शहर व बरखेड़ा के लिए क्रमश: 4, 8 व 12 फरवरी जबकि बीसलपुर व पूरनपुर के लिए 5, 10 व 13 फरवरी की तिथि रखी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को शहर एवं बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को अपना चुनाव खर्च प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए जिला पंचायत भवन में व्यय कार्यालय स्थापित किया गया है। मुख्यकोषाधिकारी ने बताया कि सभी विधानसभाओं के लिए अलग अलग प्रभारी नियुक्त किए हैं साथ ही व्यय परीक्षण टीम को भी प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed