फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today, 640 students will The Czech Kanya Vidya Dhan

आज 640 छात्राओं को मिलेंगे  कन्या विद्या धन के चेक

Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Today, 640 students will The Czech Kanya Vidya Dhan
कन्या विद्या धन - फोटो : अमर उजाला
मंत्री व विधायकों के हाथों होगा वितरण, सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन

 जिले की यूपी, सीबीएसई, संस्कृत और मदरसा बोर्ड की इंटर पास 640 छात्राओं को बुधवार को मंडी समिति परिसर में मेधावी कन्या विद्या धन योजना के चेकों का वितरण किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को कार्यकम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रदेश सरकार की ओर से इंटर पास छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए मेधावी कन्या विद्या धन योजना के तहत 30 हजार रुपए दिए जाते हैं। इस बार भी जिले की 640 छात्राओं को यह धनराशि 17 अगस्त को चेक के माध्यम से दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को मंडी स्थल में होने वाले समारोह को लेकर देर शाम तक तैयारियां पूरी कर ली। सुबह सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और डीआईओएस जेके वर्मा से सीटिंग प्लान, प्रवेश, पानी, साफ सफाई आदि जानकारी के बारे में पूछा। इस दौरान ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार आदि भी मौजूद रहे। इधर डीआईओएस ने बताया कि समारोह का लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद, हेमराज वर्मा, विधायक पीतमराम व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव द्वारा चेकों का वितरण दो बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाले चेकों को लेकर लोग भ्रमित न हो। यूपी बोर्ड में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लाभार्थियों की कटऑफ मेरिट 76.10 प्रतिशत, अल्पसंख्यक वर्ग 75.8 व एससी वर्ग 71.8 प्रतिशत रखी गई है। मदरसा बोर्ड के सामान्य व ओबीसी वर्ग में 88.11 प्रतिशत व अल्पसंख्यक वर्ग 89.33, संस्कृत बोर्ड में सामान्य व ओबीसी वर्ग में 49.17 प्रतिशत, अल्पसंख्यक वर्ग 50.83, एससी की 51.83 प्रतिशत है। बताया कि संबंधित प्रधानाचार्यों को पात्र छात्राओं को दो शिक्षकों के साथ भेजने के निर्देश दिए गए हैं। पात्र छात्राएं सुबह दस बजे तक समारोह स्थल पर पहुंच जाएं, ताकि उनके बैठने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed