{"_id":"9c65090e2829b69e324a8e077e511e16","slug":"to-curb-crimes-first-priority-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता
Pilibhit
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए एसपी जवाहर ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। घटना होने पर बिना भेदभाव के त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मूलरूप से जौनपुर के निवासी एसपी जवाहर पीपीएस कैडर के 1983 बैच के अफसर हैं। उन्हें 2002 में आईपीएस कैडर मिला। उन्होंने बतौर सीओ कानपुर, इलाहाबाद में सेवाएं दी। इसके बाद एसपी सिटी गोरखपुर, अपर पुलिस अधिक्षक बाराबंकी, शाहजहांपुर, रायबरेली, गोंडा में तैनात रहे। आईपीएस कैडर मिलने के बाद पहली तैनाती चित्रकूट में हुई। इसके बाद से वह लखनऊ सीबीसीआई में एसपी पद पर तैनात थे। शनिवार को यहां चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। एसपी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। घटनाओं के सही खुलासों और बिना किसी भेदभाव के त्वरित कार्रवाई पर भी खासा जोर होगा। जिले की सीमा नेपाल से सटी होने के साथ खुली है। इस लिहाज से जिला संवेदनशील है। सीमा पर होने वाली गतिविधियों को रणनीति बनाकर रोकने का प्रयास किया जाएगा।