फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tips given to girl students to stay mentally healthy

Pilibhit News: छात्राओं को दिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स

Sat, 14 Oct 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tips given to girl students to stay mentally healthy
बीसलपुर के मीरपुर कॉलेज में छात्राओं को दी जा रही जानकारी । स्रोत - प्रधानाचार्य
बीसलपुर। आजाद इंटर कॉलेज मीरपुर वाहनपुर में शुक्रवार को हुई गोष्ठी में हैदराबाद से आईं ह्यूमन चेन संस्था की मनोवैज्ञानिक डॉ. उज्जमा कमर ने छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. उज्जमा ने कहा कि विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। स्वस्थ विद्यार्थी ही अच्छी पढ़ाई करके ऊंचे ओहदों पर पहुंच पाते हैं। विद्यार्थी कोई मानसिक दिक्कत आने पर अपने परिजनों और गुरुजनों को समय से बताए, जिससे उन दिक्कतों का समय रहते निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

गोष्ठी में तनाव के उपरांत लगने वाली नशे की लत और आने वाले दुर्विचारों के बारे में भी चर्चा की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहम्मद अतहर और संचालन प्रवक्ता रश्मि यादव ने किया। गोष्ठी में प्रवक्ता रेहान फैजान, मोहम्मद सलामत हुसैन, इजहार हुसैन, सुंजात अली और मोअज्जिम हुसैन आदि वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed