फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tikunia case: kisan Mahapanchayat today, other farmer leaders including Chadhuni will gather in Puranpur of Pilibhit

तिकुनिया कांड: किसानों की महापंचायत आज, पीलीभीत के पूरनपुर में चढ़ूनी सहित अन्य किसान नेता जुटेंगे

Sun, 14 Nov 2021 12:34 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 14 Nov 2021 12:34 AM IST
सार

भाकियू चढ़़ूनी के प्रदेश प्रभारी गुरुसेवक सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर महापंचायत बुलाई गई है। गुरुसेवक सिंह ने बताया कि भाकियू हरपाल के अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और पंजाब के किसान नेता सुरजीत सिंह फूल भी महापंचायत में आएंगे।

विज्ञापन
Tikunia case: kisan Mahapanchayat today, other farmer leaders including Chadhuni will gather in Puranpur of Pilibhit
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिकुनिया कांड के संबंध में पूरनपुर में किसानों की महापंचायत रविवार को है। असम हाईवे के करीब होने वाली इस महापंचायत में भाकियू चढ़ूनी के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी सहित संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य नेता भी जुटेंगे।
विज्ञापन


भाकियू चढ़़ूनी के प्रदेश प्रभारी गुरुसेवक सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर महापंचायत बुलाई गई है। गुरुसेवक सिंह ने बताया कि भाकियू हरपाल के अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और पंजाब के किसान नेता सुरजीत सिंह फूल भी महापंचायत में आएंगे। आसपास के जिलों के अलावा महापंचायत में उत्तराखंड के किसान भी रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि 50,000  किसान महापंचायत में जुटेंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की निगरानी, पुलिस और पीएसी तैनात 
किसान महापंचायत पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी रहेगी। खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहेगा। भाषण की रिकार्डिंग होगी। पल-पल की खबर अधिकारी लेंगे और शासन तक सूचना जाएगी। सुनिश्चित किया जा रहा है कि पंचायत के दौरान कहीं जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जनपदों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। पीलीभीत-पूरनपुर और लखीमपुर-पूरनपुर मार्ग पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। अन्य जनपदों से दो सीओ, 15 थाना प्रभारी, 20 एसआई, 200 कांस्टेबल, 20 महिला सिपाही, 10 ट्रैफिक पुलिस सिपाही, दो कंपनी पीएसी को बुलाया गया है। मोबाइल वैन, एंबुलेंस, क्रेन आदि का इंतजाम भी है।

अगर पुलिस ने कहीं रोका तो वहीं पर धरना देने बैठ जाएंगे। महापंचायत में किसानों को आने दें और वापस जाने दें। हमने प्रशासन को अवगत करा दिया है। पीलीभीत और पलिया से आने वाले लोगों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है।
- गुरुसेवक सिंह, प्रदेश प्रभारी, भाकियू चढ़ूनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed