फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tigress were not kept in cages overnight

रात भर लगे रहे पिंजरों में नहीं पहुंची बाघिन

Tue, 13 Dec 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 13 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tigress were not kept in cages overnight
रात भर लगे रहे पिंजरों में नहीं पहुंची बाघिन
डगा गांव में बाघिन के हमले में एक किसान की मौत की जांच को लखनऊ से डब्ल्यूटीआई की टीम पहुंची। टीम ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर खूनी बाघिन को पकड़ने केे लिए लगाए गए तीनों पिंजरे सुबह भी खाली मिले। थाना क्षेत्र के डगा गांव निवासी अहमद खान पर रविवार की रात बाघिन ने हमला कर मार डाला था। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने बाघिन को पकड़ने के लिए अलग अलग स्थानों पर तीन पिंजरे लगाए साथ ही चार स्थानों पर पड्डे बांधे लेकिन बाघिन न पिंजरे में पहुंची और न ही उसने किसी पड्डे पर हमला किया। इससे वन विभाग की टीम को निराशा हाथ लगी हैं। उधर बाघिन के न पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत है और वह खेतों पर जाने से डर रही है। इधर घटना की जांच के लिए मंगलवार को लखनऊ से डब्ल्यूटीआई के डॉ. प्रेम चंद्र  पांडेय के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने बराही रेंजर अनिल शाह के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। डॉ. पांडेय ने बताया कि पदचिह्नों के मिलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी लेकिन पहली नजर में यह बाघिन ही प्रतीत हुई है।
विज्ञापन

राजपुर सिमरा में तेंदुए ने गाय को मारा
माधोटांडा। डगा गांव में हमले के बाद से लोगों में दहशत है। उधर जंगल पार तराई क्षेत्र के गांव राजपुर ताल्लुक महाराजपुर में सोमवार की रात एक तेंदुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव के घर के बाहर बनी पशुशाला में घुस आया। तेंदुए ने पशुशाला में बंधी गाय पर हमलाकर मार डाला। अन्य पशुओं की आवाज आने से गृहस्वामी की पत्नी बिंदु देवी बाहर निकाली तो तेंदुआ उसकी ओर भी झपटा लेकिन वह बच गई। राजेंद्र ने घटना की सूचना वन विभाग को दी जिसपर सुबह वनदरोगा रामबहादुर मौके पर पहुंचे। रेंजर अनिल शाह ने बताया कि वनदरोगा को मौके पर भेजा गया था। गाय की मौत पर राजेंद्र को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed