{"_id":"591f26ff4f1c1bd520f25043","slug":"tight-bsp-treasurer-resigns-from-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदाधिकारियों से तंग बसपा कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदाधिकारियों से तंग बसपा कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Fri, 19 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के जिला कोषाध्यक्ष ने पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने व गाली देने का आरोप लगाते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेजा है। पत्र कहा इससे पहले भी वरिष्ठ पदाधिकारी मुकदमा लिखवा चुके हैं।
बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी अधिवक्ता सोमपाल कश्यप ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे त्याग पत्र में पार्टी के एक जिम्मेदार पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। त्यागपत्र में कहा गया है कि वह पार्टी में 1996 से एक ईमानदार पदाधिकारी के रुप में कई पदों पर काम कर रहे चुके हैं। मौजूदा समय में जिला कोषाध्यक्ष हैं। आरोप है कि कई माह पूर्व मौजूद जिलाध्यक्ष ने दूसरे के मोबाइल फोन से गालियां देते हुए झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी थी। जबकि पार्टी में पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहा था, लेकिन इन लोगों ने हमेशा मेरे व समाज के साथ धोखा देने का काम किया है। इसके बाद कई पदाधिकारियों द्वारा झूठे मुकदमे भी लिखवाए दिए। जिससे मैं आर्थिक और मानसिक रूप से और समाज के लोग भी काफी आहत हैं। जिससे तंग आकर पार्टी पद से त्याग पत्र दिया है।