{"_id":"6765c0083ed82d3cef0baeb4","slug":"tiger-was-shown-in-pandari-village-shaal-was-killed-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-127607-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंडरी गांव में पहुंचा बाघ, बछड़े को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंडरी गांव में पहुंचा बाघ, बछड़े को मार डाला
Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया के पंडरी गांव में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ ने गन्ने के खेत में एक बछड़े को मार डाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जानकारी जुटाने के साथ बाघ की निगरानी शुरू की है।
गांव पंडरी में पांच दिन पूर्व से बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। आबादी के निकट बाघ खेतों में डेरा जमाए है और छुट्टा पशुओं पर हमलावर हो रहा है। ग्रामीणों को कहना है कि शुक्रवार सुबह आबादी के निकट गन्ने के खेत में बाघ की मौजूदगी देखी गई। बाघ ने एक बछड़े को मार डाला। ग्रामीणों ने बछड़े का अधखाया शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पीटीआर और सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को परखने के बाद टीम ने बाघ की निगरानी शुरू कर दी है। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि सतर्कता बढ़ा दी है।