फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger swims across canal in Pilibhit Tiger Reserve video goes viral

VIDEO: ये टाइगर निकला बड़ा तैराक...लबालब नहर तैरकर की पार; लोग बनाते रहे वीडियो

Fri, 07 Apr 2023 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Apr 2023 07:00 PM IST
सार

पीलीभीत में शुक्रवार को बाइफरकेशन डगा जंगल मार्ग पर ऐसा नजारा दिखाई दिया, जिसे देखकर राहगीर रोमांच हो गए। राहगीरों ने टाइगर को तैरकर नहर पार करते देखा। इस नजारे का उन्होंने मोबाइल से वीडियो बना लिया।  

विज्ञापन
Tiger swims across canal in Pilibhit Tiger Reserve video goes viral
बाघ ने तैर कर पार की नहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जंगल में बाघों की चहलकदमी का रोमांचित करने वाला नजारा सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शुक्रवार को बाइफरकेशन डगा जंगल मार्ग पर राहगीरों ने बाघ को तैरकर नहर पार करते देखा तो रोमांचित हो गए। एक बार में नहर पार करने के बाद बाघ जंगल की ओर दौड़ लगाकर निकल गया। राहगीरों ने मोबाइल से नहर में तैरते टाइगर का वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन


बाघों की मौजूदगी को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व लगातार सुर्खियों में है। चूका बीच में घूमने आने वाले सैलानियों को भी बाघ का खूब दीदार हो रहा है, वहीं जंगल मार्गों से गुजरने वाले राहगीरों को भी बाघों की चहलकदमी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

डगा बाइफरकेशन में दिखा बाघ 

शुक्रवार को डगा बाइफरकेशन जंगल मार्ग पर एक बाघ की मौजूदगी दिखाई दी। बाघ देख राहगीर रुक गए। कुछ ही देर में बाघ नहर में घुस गया। पानी होने के चलते बाघ ने तैरकर नहर को पार किया। इसके बाद दौड़ लगाकर जंगल की ओर निकल गया। 

बाघ के खूबसूरत नजारे को राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया। राहगीरों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। दिन में बाघ की मौजूदगी से राहगीरों में दहशत भी देखी गई। वीडियो वायरल होने के बाद टाइगर रिजर्व के अफसरों ने जंगल मार्ग पर सक्रियता भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed