{"_id":"5a106b0d4f1c1b9e678bc75b","slug":"tiger-seen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरपुर के खेतों में दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरपुर के खेतों में दिखा बाघ
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
टाइगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर सुबह पहुंचे वनकर्मियों को मिले पदचिह्न
अमरिया क्षेत्र के बाघों की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की रात जहानाबाद क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के खेतों बाघ देखा गया। सूचना पर सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। उधर, दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम को नहर पटरी पर बाघ देखा गया।
गन्ने की कटाई शुरू होने के साथ ही खेतों में बाघ दिखने लगे हैं। शुक्रवार शाम जहानाबाद क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी छोटेलाल एवं नासिर खां को खेत में बाघ टहलता दिखाई दिया। बाघ को देख दोनों किसान अपना सामान छोड़कर शोर मचाते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर सुबह वन दरोगा देवऋषि के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंची टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। खेत में बाघ दिखने से ग्रामीणों दहशत है। साथ ही सूचना के 16 घंटे बाद मौके पर पहुंचने पर वन विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की। वहीं, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सतर्क रहने एवं गन्ने की छिलाई एवं अन्य कृषि कार्य के दौरान एक रहने की सलाह दी। उधर, अमरिया क्षेत्र के अन्य गांव में टीमों के भ्रमण के दौरान मग्गर सिंह फार्म, दरोगा फार्म, हिमकनपुर, अड़ौली, पंसौली, सुस्वार, जगदीशपुर आदि में भ्रमण कर बाघ की जानकारी की, लेकिन कहीं भी बाघ के पगचिह्न नहीं मिले। इस दौरान भिकारीपुर में ग्रामीणों ने बाघ पगचिह्न दिखाए जो दो दिन पूर्व के पाए गए। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि टीमें लगातार भ्रमण कर निगरानी कर रही हैं। सूचना मिलने पर संबंधित स्थान पर जाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
बीसलपुर। दियोरिया रेंज के निकट पड़ने वाले रामनगर गांव के निकट नहर पटरी पर शनिवार शाम को बाघ देखा गया। इस दौरान एक बकरी को भी मारा डाला। राहगीरों ने इसकी जानकारी वनकर्मियों को दी। इस पर वनदरोगा योगेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर वन विभाग की टीम ने शोर शराबा किया जिस पर बाघ जंगल की ओर लौट गया। वनदरोगा योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाघ वापस कंपार्टमेंट तीन में पहुंच गया है।