{"_id":"5d4b127a8ebc3e6d0179d783","slug":"tiger-pilibhit-news-bly371566693","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन पहले कभी मां बनी या नहीं, स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन पहले कभी मां बनी या नहीं, स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
पीलीभीत। मटहेना गांव में बाघिन की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अधिक रक्त स्राव बताई गई थी। वहीं बाघिन के गर्भवती होने की भी पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाघिन पहले कभी मां बनी या नहीं, इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं किया गया है। पैनल में शामिल चिकित्सक और विभागीय अफसरों के मुताबिक इसे लेकर कोई तथ्य सामने नहीं आया है।
दियोरिया रेंज से सटे ग्राम मटेहना में पिछले दिनों नौ ग्रामीणों पर हमले के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई थी। एकत्र लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार की मदद से बाघिन की घेराबंदी कर जमकर पिटाई कर दी थी। जिसमें गंभीर घायल हुई बाघिन की दस घंटे बाद मौत हो गई थी। मामले में विभागीय स्तर से 31 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं घटना के अगले दिन माला गेस्टहाउस में बाघिन का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें आईवीआरआई के चिकित्सक समेत जिले के दो पशुचिकित्सक के पैनल ने बाघिन का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघिन के शरीर में कुंद व धारदार हथियारों के प्रहार से आई चोटें और कई हड्डियां टूटी निकली। वहीं अधिक रक्त स्राव के चलते बाघिन की मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघिन के गर्भवती होने की कोई बात सामने नहीं आई। इसके अलावा बाघिन पहले कभी मां बनी या नहीं इसको लेकर भी कोई तथ्य सामने नहीं आए। जिम्मेदार भी इस बारे में कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं।
बाघिन के पोस्टमार्टम में गर्भवती होने की कोई बात सामने नहीं आई है। बाघिन पहले कभी मां बनी या नहीं, इस बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसे कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
एसके राठौर, पैनल में शामिल पशुचिकित्सक
शरीर में कुंद व धारदार हथियारों से प्रहार से आई चोटों और अधिक रक्त स्राव के चलते बाघिन की मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। बाघिन गर्भवती थी अथवा नहीं इसका भी कोई उल्लेख नहीं है। बाघिन पहले कभी मां बनी या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्योकि इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कोई जिक्र नहीं किया गया है।
नवीन खंडेलवाल, डीएफओ, पीलीभीत टाइगर रिजर्व