{"_id":"58e123a44f1c1bf5465b4349","slug":"tiger-killed-cow-bound-in-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में बंधी गाय को बाघ ने मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला में बंधी गाय को बाघ ने मारा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
पशुशाला में घुसकर बाघ ने गाय को मार डाला। सुबह उसका शव गेहूं के खेत में मिला। वन विभाग ने गाय का पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया है। थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी फार्मर मंजीत सिंह के फार्म पर बनी पशुशाला में शनिवार रात करीब तीन बजे बाघ घुस गया। बाघ ने इसमें बंधी गाय को मार डाला और खींचकर खेत में ले गया। आहत होने पर घर वाले जाग गए और शोर मचाया। इस पर बाघ गाय का शव छोड़कर चला गया। मंजीत सिंह ने इसकी सूचना वनविभाग को दी। इस पर डिप्टी रेंजर अयूब हसन, मोहम्मर आरिफ, वनदरोगा रामबहादुर, राधेश्याम, मोहित कुमार और पुलिस उपनिरीक्षक मेहरबान सिंह टीम के साथ मंजीत सिंह के फार्म पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करके बाद वनविभाग की टीम ने गाय का पोस्टमार्टम कराकर दफन कर दिया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि किसान को गाय का मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। बाघ की तलाश की गई लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिली है। उसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन