{"_id":"63b9d86a0514026c6e2ce090","slug":"tiger-hunted-bull-near-village-udrah-pilibhit-news-bly5094052102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांव उदराह के पास बाघ ने बैल का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांव उदराह के पास बाघ ने बैल का किया शिकार
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया क्षेत्र में पिछले डेढ़ सप्ताह से उत्पात मचाने वाला बाघ शनिवार सुबह गांव उदराह के पास पहुंच गया। बाघ ने एक बैल का शिकार किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ गन्ने के खेत में छुप गया।
गांव उदराह के हेमंत कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह लगभग सात बजे बाघ ने गांव के बाहर गन्ने के एकखेत के पास बैल को मार डाला। तभी गांव में रहले वाला गौरव उधर पहुंच गया। बाघ को देखकर वह घबरा गया। गौरव भागकर गांव पहुंचा और लोगों को बाघ के होने की जानकारी दी। कुछ ही देर में लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का शोर शराबा सुनकर बाघ पड़ोस में स्थित गन्ने के खेत में छिप गया।
हेमंत की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाघ के पदचिह्नों की जांच की। जांच में पग चिह्न बाघ के ही पाए गए। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया। रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम को भेज दिया गया है। बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। निगरानी के साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि अकेले न निकले।