फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger death case

शासन से आई उच्चस्तरीय टीम ने शुरू की बाघ की मौत की जांच

Thu, 07 May 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
tiger death case
पीलीभीत। ट्रैंक्युलाइज करने के बाद बाघ की मौत के मामले में शासन से आई उच्चस्तरीय टीम ने घटनास्थल की गहनता से पड़ताल की। इसके बाद जांच टीम ने बाघ पकड़ने के अभियान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

जराकोठी क्षेत्र में शिवनगर लिंक मार्ग पर तीन ग्रामीणों को हमला करने वाले बाघ को टाइगर रिजर्व की टीम ने रविवार शाम को ट्रैंक्युलाइज किया था। कुछ देर बाद ही बाघ की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पुरानी चोटों के कारण बाघ की मौत हुई। वहीं कुछ वन्यजीव प्रेमियों ने अधिकारियों को कटघरे में कर दिया था। इस मामले की शिकायत शासन में भी की गई थी। शासन ने बाघ की मौत के मामले में अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रोजेक्ट टाइगर) वीके शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है। जांच टीम में मुख्य वन संरक्षक रमेश पांडेय और कानपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. आरके सिंह भी शामिल हैं। बुधवार को लखनऊ से आई तीन सदस्यीय जांच टीम ने जरा क्षेत्र में पहुंचकर बाघ के हमला करने वाले स्थान, ट्रैंक्युलाइज करने वाली जगह पर पहुंचकर गहनता से उसकी जांच की। अपर प्रमुख वन संरक्षक ने हाल में ही शिकारियों द्वारा की गई घटनाओं के बारे में भी टाइगर रिजर्व अफसरों से जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम ने गढ़ा रेंज के गेस्टहाउस में पहुंचकर बाघ पकड़ने के अभियान में शामिल हुए अधिकारियों, कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए। अधिकारियों के मुताबिक तीन सदस्यीय टीम रात में यहीं विश्राम करेगी।
विज्ञापन

शासन से एक उच्चस्तरीय टीम ने यहां आकर बाघ की मौत के मामले की जांच शुरू की है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान लिए गए हैं। टीम बाघ के हमले में घायल लोगों की भी जांच करेगी। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed