{"_id":"6980e85c638614720b038960","slug":"tiger-attacks-farmer-peeling-sugarcane-injures-him-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153064-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ने की छिलाई कर रहे किसान पर बाघ का हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ने की छिलाई कर रहे किसान पर बाघ का हमला, घायल
Mon, 02 Feb 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में गन्ना की छिलाई करा रहे किसान गांव अशोक नगर निवासी शब्बीर (60) पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा बाघ गन्ने के खेत में घुस गया।
घटना सोमवार शाम करीब चार बजे हजारा थाना क्षेत्र में शारदा नदी से कुछ दूरी की है। घटना के समय गांव अशोक नगर निवासी शब्बीर मजदूरों से गन्ना छिलवा रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले बाघ ने खेत में खड़े शब्बीर पर हमला कर घायल कर दिया। मजदूरों ने शोर मचाया तो बाघ फिर गन्ने के खेत में घुस गया।
घायल को संपूर्णानगर ले जाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। घेराव कर रहे लोगों ने टीम के सदस्यों को जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ की चहलकदमी पर लगातार टीम निगरानी में जुटी है। उसे पकड़ने की भी स्वीकृति मांगी गई है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी अफसरों को दी गई है।