फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attacked villager who was cutting grass in farm in Pilibhit

Pilibhit News: खेत में घास काट रहे ग्रामीण का बाघ ने किया शिकार, 200 मीटर दूर जंगल में मिला शव

Tue, 26 Sep 2023 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 02:48 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में जंगल से सटे इलाकों में बाघ का आतंक थम नहीं रहा। माधोटांडा क्षेत्र में बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया और उसे जंगल में खींच ले गया। काफी देर बाद उसका शव जंगल में 200 मीटर अंदर मिला। 

विज्ञापन
Tiger attacked villager who was cutting grass in farm in Pilibhit
ग्रामीण की तलाश में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में एक बार फिर बाघ ने जंगल से बाहर आकर इंसान का शिकार किया। इस बार उसने खेत में घास काट रहे मजदूर पर हमला किया और जंगल में खींच ले गया। सूचना देने पर भी वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण खुद मजदूर की तलाश में जंगल में घुसे। दो सौ मीटर दूर उसका शव मिला, जिसे गांव के बाहर रखकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। घंटे भर के हंगामे के बाद मुआवजे और तारकशी करने के आश्वासन पर वे शांत हुए।

विज्ञापन


पांच दिन पहले बाघ ने खन्नौत नदी में मछली पकड़ने गए युवक को मारा था, जिसका अधखाया शव पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला था। मंगलवार को महोफ रेंज से सटे खेत में घास काट रहे माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी तोताराम (50) पर बाघ ने हमला किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वह गांव के ही श्रीकृष्ण और रामबहादुर के साथ जंगल से सटे खेत में घास काटने गया था। साथी मजदूरों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। सूचना देने के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

जंगल में पड़ा मिला शव 

इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खुद ही जंगल में घुस गए। जंगल में करीब दो सौ मीटर अंदर तोताराम का शव मिला। वन विभाग के रवैये से गुस्साए ग्रामीण गांव के बाहर शव रख कर प्रदर्शन करने लगे। । एसओ अचल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। कहा, जब तक वन अफसर नहीं आएंगे, शव को नहीं उठाने दिया जाएगा। 

इसके बाद डीएफओ संजीव कुमार, एसडीओ पीटीआर दिलीप श्रीवास्तव, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई। अफसरों ने तारकशी कराने के साथ ही तोताराम के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

आठ साल में बाघ ले चुके हैं 39 लोगों की जान

टाइगर रिजर्व बनाने के बाद से अब तक आठ साल में बाघ 39 लोगों की जान ले चुके हैं। इनमें इस साल बाघ का निवाला बने पांचलोग भी शामिल हैं। इसमें वर्ष 2017 में सर्वाधिक 16 लोग बाघ का निवाला बने। उसके बाद वर्ष 2020 में सात लोगों को बाघ ने मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed