फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger attacked villager his condition is critical in Pilibhit

Pilibhit News: बकरी चरा रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, हालत नाजुक; इलाके में दहशत

Mon, 02 Feb 2026 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 03:20 PM IST
सार

पीलीभीत जिले के घुंघचाई क्षेत्र में सोमवार को बाघ ने दहशत फैला दी। बाघ ने बकरी चरा रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
tiger attacked villager his condition is critical in Pilibhit
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले में हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल के पास बकरी चरा रहे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमराया निवासी प्रेमराज पर सोमवार को बाघ ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ झाड़ियों में घुस गया। घायल प्रेमराज को सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है।  

विज्ञापन


प्रेमराज सोमवार की दोपहर हरदोई ब्रांच नहर के टूटे पुल की पूर्वी पटरी पर गांव की महिलाओं व अन्य लोगों के साथ बकरी चरा रहे थे। तभी झाड़ियों से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर बाघ दोबारा झाड़ियों में घुस गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी भेजा गया। 
विज्ञापन


दो घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम 
मामले की सूचना के करीब दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाघ को देखकर एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर बड़ी संख्या में राहगीर और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है। पूरनपुर रेंजर सोबरनलाल ने बताया कि बाघ के हमले की जानकारी मिली है। जांच और निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed