फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of a young man found floating in a canal; a toxic substance discovered in his pocket.

Pilibhit News: नहर में उतराता मिला युवक का शव, जेब में मिला विषाक्त पदार्थ

Thu, 29 Oct 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found floating in a canal; a toxic substance discovered in his pocket.
जहानाबाद क्षेत्र के गांव कनाकोर के पास शव मिलने के बार जांच करती पुलिस। स्रोत ग्रामीण
जहानाबाद (पीलीभीत)। गांव कनाकोर के पास बुधवार सुबह नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त बरेली जिले क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के रूप में हुई। जेब से विषाक्त पदार्थ भी बरामद हुआ है। वह रविवार को अपनी ससुराल आया था, उसी शाम से वह लापता था। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कनाकोर के पास नहर में एक युवक का शव उतराता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए गए। ग्रामीणों की मदद से उसकी शिनाख्त अनोखेलाल प्रजापति (32) पुत्र लालाराम निवासी गांव कुंवरपुर, थाना क्योलड़िया, जिला बरेली के रूप में हुई। सीओ सदर नताशा गोयल के मुताबिक, जांच में सामने आया कि अनोखेलाल रविवार 25 अक्तूबर को जहानाबाद क्षेत्र के गांव उमड़सड़ स्थित अपनी ससुराल आए थे। वह शराब पीने के आदी थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार शाम को वह अचानक ससुराल से कहीं चले गए। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

----
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मृतक की जेब से संदिग्ध विषाक्त पदार्थ मिला है। नहर में शव मिलने की परिस्थितियों और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed