फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger again changed area, now present in Navadiya

Pilibhit News: बाघ ने फिर बदला क्षेत्र, अब नवदिया में मौजूदगी

Wed, 20 Dec 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 20 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tiger again changed area, now present in Navadiya
कलीनगर। पिपरिया संतोष गांव के निकट डेरा जमाए बाघ ने सोमवार रात एक बार फिर क्षेत्र बदल दिया है। निगरानी में जुटी टीम का दावा है कि नवदिया सुखदासपुर के पास चीनी मिल क्षेत्र में बाघ दिखाई दिया है। सामाजिक वानिकी की टीम निगरानी में जुटी हुई है। बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र में छह माह से बाघों का आतंक बढ़ रहा है। अलग-अलग इलाकों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक बाघिन को रेस्क्यू कर पकड़ा भी जा चुका है। फिर भी हालत बेकाबू हैं। सपाह, भैरों काल, जमुनिया, पिपरिया संतोष और डगा गांव के आसपास लगातार बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण का कहना है कि एक नहीं, बल्कि दो से तीन बाघ घूम रहे हैं। हालांकि विभाग इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। दो दिन पूर्व से बाघ पिपरिया संतोष गांव के निकट डेरा जमाए हुए था। सड़क और खेतों में घूम रहे बाघ को पकड़ने के दावों के बीच विभाग के सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही निगरानी में जुटे रहे थे। कोई भी सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाघ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही थी। कार सवार बाघ के करीब तक पहुंच रहे थे। सोमवार रात बाघ नवदिया गांव की ओर निकल गया। चीनी मिल क्षेत्र में बाघ के पैरों के निशान मिले। सामाजिक वानिकी की टीम ने निगरानी शुरू कर दी। क्षेत्रीय ग्रामीण को कहना है कि बाघ की दहशत लगातार जारी है। विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठााए जा रहे हैं। रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed