फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Throughout the district conservatively marital gala celebrating

जिले भर में परपंरागत ढंग से मना करवाचौथ पर्व 

Wed, 19 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 19 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Throughout the district conservatively marital gala celebrating
जिले भर में परपंरागत ढंग से मना करवाचौथ पर्व  - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
जिले भर में बुधवार को करवा चौथ पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा। घर में पकवान बनाए और शाम को सजधज कर चांद को अर्घय देकर व्रत का परायण किया। 
करवाचौथ पर्व को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। बुधवार को सुहागिनों ने करवाचौथ व्रत रखा। घरों में पूरे दिन शाम की होने वाली पूजा की तैयारियां चलती रहीं। पकवान बनाने के साथ पूजा का सामान सजाया और खुद भी तैयार होकर चंद्र दर्शन का इंतजार किया। इधर देर शाम तमाम लोग छतों पर चढ़कर चांद निकलने का इंतजार करते देखे गए। चांद निकलते ही हर तरफ बधाईयां का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने चांद को अर्घय देकर मां गौरी की पूजा अर्चना की। इसके बाद पति एवं घर के अन्य बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद महिलाओं ने अन्न जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया। 
विज्ञापन

पूरनपुर। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना का व्रत रखा। शाम को पूजा अर्चना कर चंद्रमा को अध्र्य देने के साथ पति दर्शन के बाद व्रत का परायण किया। पर्व को लेकर बुधवार को बाजार मेें खासी गहमा-गहमी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रहकर देर रात में चंद्रमा का दर्शन कर व्रत का परायण किया और पति की दीर्घायु होने की कामना की। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। इसके चलते बाजार में खासी भीड़ भाड़ रही।

बाजार में शाम तक रही खासी चहल पहल
पीलीभीत। करवा चौथ पर्व को लेकर बुधवार को बाजार में काफी चहल पहल रही। शहर के चूड़ी मार्केट, ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक्स शॉप पर पूरे दिन भीड़भाड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ चूड़ी मार्केट में रहीं। ब्यूटी पार्लरों पर भी मेहंदी लगवाने वालों  के पहुंचने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। वहीं साड़ी की दुकानों, बुटीक आदि पर महिलाओं का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed