{"_id":"6a739b25d6ab3d6e4e03f6c3","slug":"three-players-selected-for-the-swimming-team-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-165917-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तैराकी टीम में तीन खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तैराकी टीम में तीन खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
अयोध्या में 14 से 16 अगस्त तक होने वाले चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम
पीलीभीत। अयोध्या में 14 से 16 अगस्त तक राज्य समन्वय तैराकी सब जूनियर वर्ग बालक- बालिका चैंपियनशिप होगी। इस चैंपियनशिप के लिए पीलीभीत जिले की टीम का चयन किया गया है। यह चयन बुधवार को गांधी स्टेडियम के तरणताल पर हुए ट्रायल के आधार पर हुआ।
चयन प्रक्रिया में लगभग 30 बच्चों ने भाग लिया। फुआद मोहम्मद खान का चयन 50, 100, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं के लिए हुआ है। असनीत कौर को 50, 100 फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के लिए चुना गया है। तनिष्का शाक्य 50 और 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिला तैराकी संघ की अवैतनिक सचिव भावना मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी ट्रायल खेलो इंडिया के साई कोच दीपक बिष्ट के निर्देशन में हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे। संवाद