फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three people filed nomination for the post of president and four for the post of general secretary

Pilibhit News: अध्यक्ष पद के लिए तीन और महासचिव के लिए चार ने कराया नामांकन

Sat, 22 Feb 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three people filed nomination for the post of president and four for the post of general secretary
पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन पीलीभीत के 2025 के चुनाव का आगाज हो गया। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष आदि पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन और महासचिव पद पर चार नामांकन दाखिल किए गए। 24 फरवरी को अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर अधिवक्ता मतदान करेंगे। उसी दिन वोटों की गिनती के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक वाजपेई, सरोज कुमार वाजपेई और संतराम राठौर ने नामांकन दाखिल किए। वहीं महासचिव पद के लिए सत्य प्रकाश पाण्डेय, नुजहत खान, नरसिंह कटियार और विमल कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रवर वर्ग), सह सचिव प्रकाशन समेत अन्य पदों के लिए भी नामांकन किए गए। चुनाव अधिकारी डॉ जीएल वर्मा एडवोकेट ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशु भारद्वाज ने अपना नाम वापस ले लिया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष परिवार वर्ग में समीर कौशल और रईसुदीन ने पर्चा भरा था। इसमें रईसुदीन का पर्चा जांच में निरस्त हो गया। इसके अलावा अन्य पर्चाें की जांच पड़ताल भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed