फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three people died in accidents

Pilibhit News: हादसों में तीन लोगों की मौत

Sun, 03 Nov 2024 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Three people died in accidents
मृतक मोहम्मद जफर।
पीलीभीत / मझोला। जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई तो तीन लोग जख्मी हो गए। इनमें न्यूरिया क्षेत्र में हुए हादसों में दो और गजरौला क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान गई।
विज्ञापन

दो घटनाएं न्यूरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हुईं। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बरगदा निवासी मोहन लाल (74) पुत्र छेदालाल न्यूरिया के उलैहतापुर गांव में स्थित मुर्गी फार्म पर चौकीदारी का काम करते थे। शनिवार रात करीब आठ बजे वह पास के ही गांव से खाना लेकर मुर्गी फार्म की ओर पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना न्यूरिया क्षेत्र के अंतर्गत टनकपुर हाईवे पर हुई। कस्बा निवासी जमील अहमद ने बताया कि उसके पिता हाजी मोहम्मद जफर (70) रविवार सुबह मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए गए थे। खेत से लौटते समय वह सरकारी फार्म के पास सड़क किनारे खड़े थे। इस बीच मार्ग पर विपरीत दिशा में आई कार की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। न्यूरिया पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ईंटों के ढेर से टकराई बाइक, युवक ने दम तोड़ा
गजरौला। गजरौला क्षेत्र में हुए हादसे में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम घियोना निवासी भागीरथ (36) पुत्र हरपाल शनिवार शाम बाइक से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में सुहास- गजरौला मार्ग पर बाइक सड़क किनारे लगी ईंटों के ढेर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
भागीरथ हरियाणा के गुड़गांव में एक कंपनी में काम करता था। वह दीपावली पर ही घर आया था। परिवार में उसकी पत्नी अनारकली, पुत्री मनीशा, पुत्र शेखर और गिरीश के अलावा मां नंदरानी है। उनकी दो बहनें गुड्डी और रानी हैं। संवाद

--
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन जख्मी
बरखेड़ा। बरखेड़ा क्षेत्र में शनिवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसा कस्बे के निकट एक बाइक एजेंसी के पास हुआ। घायलों में एक बाइक पर सवार क्षेत्र के ग्राम नवादा महेश निवासी हरदेव (21), आकाश (20) व दूसरी बाइक पर सवार बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम जरपा निवासी अजीत (28) शामिल हैं। इसके अलावा थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम डंडिया लच्छी निवासी बाइक सवार आकाश, अमित मार्ग पर अचानक आए सांड़ की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद

मृतक मोहम्मद जफर।

मृतक मोहम्मद जफर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed