फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three months later, new machines used in the experiment

तीन महीने बाद भी नहीं प्रयोग में आईं नई मशीनें

Sun, 23 Apr 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 23 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three months later, new machines used in the experiment
तीन महीने बाद भी नहीं प्रयोग में आईं नई मशीनें
सरकारी अस्पतालों में गरीबों को सस्ता इलाज मुहैय्या कराने के लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है, लेकिन लापरवाही के चलते गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की अत्याधुनिक तरीके से जांच को करीब तीन माह पूर्व लाखों रुपये की मशीनें भेजी गई थी, लेकिन आज तक इन्हें चालू नहीं किया जा सका है। जिला पुरुष अस्पताल में जनवरी में मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा मुहैय्या कराने को लाखों रुपये की मशीनें भेजी गई थी। इन मशीनों को जिला पुरुष अस्पताल की पैथोलॉजी में स्थापित किया जाना था। इन मशीनों के स्थापित होने मरीजों के खून की एक साथ 23 जांच आदि की सुविधा मिलनी है। बताते हैं कि मशीनों की सप्लाई करने वाली कंपनी ने कई दिन बाद इन मशीनों की सुध ली। कंपनी के इंजीनियरों द्वारा मशीनों को लैब में स्थापित करने के बाद इंस्टाल भी कर दिया गया, लेकिन बिजली सप्लाई में आ रही दिक्कतों के चलते इन्हें शुरू नही किया जा सका। इसको लेकर भी मामला काफी दिन तक अटका रहा। काफी प्रयास के बाद इस समस्या को भी दूर कर दिया गया। इसके बावजूद इन मशीनों को अभी तक शुरू नहीं किया गया। जिला अस्पताल प्रशासन से इस संबंध में जानकारी की गई तो बताया गया कि इन मशीनों के इस्तेमाल के केमिकल (रिजेंट) की आवश्यकता होती है। पूरे प्रदेश में एक साथ केमिकल की सप्लाई की जाएगी। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से डिमांड भेजी जा चुकी है। केमिकल के आते ही मरीजों को आधुनिक जांच की सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed