फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three miscreants who looted a couple in Haripur forest were arrested

Pilibhit News: हरीपुर जंगल में दंपती से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants who looted a couple in Haripur forest were arrested
पूरनपुर। हरीपुर जंगल में बाइक सवार गांव ढक्काचांट निवासी दंपती को माधोटांडा और सेहरामऊ उत्तरी के तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूटा था। पुलिस ने तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


घटना 26 सितंबर शाम करीब पांच बजे हरीपुर जंगल में हुई थी। गांव ढक्का चांट निवासी रामनिवास अपनी पत्नी सूरज देवी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। जंगल में तीन बदमाशों ने दंपती को रोक लिया और गांव चंदिया हजारा के रास्ते के बारे में पूछने लगे।
विज्ञापन


बाइक रुकते ही दो बदमाशों ने तमंचा तान दिया। सीओ विशाल चौधरी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए हजारा पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस की टीम को लगाया गया। इसके बाद तीनों बदमाश पुलिस के हाथ लग गए। उन्होंने बताया कि लूटपाट की घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी अर्जुन सिंह, अरमनदीप सिंह और सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर निवासी जशनदीप सिंह ने अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवरात और एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ हजारा प्रकाश सिंह, एसओजी, सर्विलांस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed