{"_id":"589ca7444f1c1b8a5237b5c7","slug":"three-killed-in-collision-of-truck-magic-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में तीन की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में तीन की मौत, नौ लोग घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में तीन की मौत, नौ लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर रोड पर गाजीपुर मुगल और पौटा के बीच ट्रक और मैजिक की टक्कर में मैजिक सवार तीन लोगों को मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक मैजिक आसाम चौराहे से सवारियां बैठाकर बीसलपुर को रवाना हुई। मैजिक में 12 लोग सवार थे। बीसलपुर रोड पर गाजीपुर मुगल और पौटा गांव के बीच पहुंचने पर मैजिक में हरदोई से धान की पॉलिश लेकर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर अनियंत्रित हुई मैजिक सड़क किनारे जाकर खाई में पलट गई। चीख पुकार सुनकर इकट्ठे हुए राहगीरों ने मैजिक में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। हादसे की सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। फौरन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां नवाबगंज (बरेली) के पुराना ब्लाक निवासी शिक्षिका 26 वर्षीय मधु गंगवार पुत्री अशर्फीलाल, बरखेड़ा के भोपतपुर निवासी 33 साल के अनूप तिवारी और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बल्लभनगर कालोनी निवासी शिक्षक 29 वर्षीय शेखर को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा घायल शिक्षा अनुदेशक ज्योराह कल्यानपुर बरखेड़ा निवासी 35 वर्षीय हेमलता देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक गुलैंदा शाखा के सहायक प्रबंधक सीतामणि बिहार निवासी 28 साल के विवेक कुमार, आदेश महिला डिग्री कॉलेज टिकरी की शिक्षिका कृष्ण बिहार कालोनी निवासी 27 साल की वर्षा पुत्री गजेंद्र, पूरनपुर कायस्थान के 32 वर्षीय गंगाप्रकाश पुत्र नरेश चंद्र, न्यूरिया कालोनी निवासी बीसलपुर सीएचसी के दंत रोग विशेषज्ञ 35 साल के डॉ. विवेकानंद, मैजिक चालक मोहम्मदगंज रंपुरा बरखेड़ा निवासी 26 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र लालता प्रसाद, चंदोई कोतवाली के 35 साल के इजाज अहमद पुत्र हबीब अहमद, बल्लभ नगर निवासी सीएचसी बीसलपुर के चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार और ट्रक क्लीनर हरदोई के परसनी निवासी 45 साल के राजपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस तीनों शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिए है।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे की वजह ट्रक का एक्सल टूटना सामने आया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र पाल शर्मा, थानाध्यक्ष बरखेड़ा
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे की वजह ट्रक का एक्सल टूटना सामने आया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र पाल शर्मा, थानाध्यक्ष बरखेड़ा
विज्ञापन