फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   three dead bodies reached the bride house before the baraat in Pilibhit

Pilibhit Accident: बरात से पहले दुल्हन के घर पहुंचे दंपती और मासूम के शव, पश्चिम बंगाल से आया था परिवार

Mon, 25 Aug 2025 11:51 AM IST
मुकेश कुमार फखरूल इस्लाम, संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
फखरूल इस्लाम, संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में हरिद्वार हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल जहांगीर ने भी दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल निवासी जहांगीर अपने परिवार के साथ रिश्तेदार युवती की शादी में शामिल होने जा रहे थे।  

विज्ञापन
three dead bodies reached the bride house before the baraat in Pilibhit
जहानाबाद क्षेत्र में हरिद्वार हाईवे पर हुआ था हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिंदगी कभी ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां खुशियों की दहलीज पर गम का पहाड़ टूट पड़ता है। पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में शनिवार को हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक ऐसे ही परिवार के लिए काल बन गया। अमरिया क्षेत्र के तुरकुनिया गांव में इमरान की बहन की शादी की तैयारियां पूरे शबाब पर थीं, लेकिन हादसे के बाद अब उसी घर के आंगन में तीन लोगों के शव पहुंचने से मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मदनापुर निवासी जहांगीर (40 वर्ष) अपने परिवार के साथ इमरान के घर शादी की खुशियों में शामिल होने आ रहे थे। पत्नी फरीदा और 10 वर्षीय मासूम बेटे जानेसार के साथ वह हंसी-खुशी सफर पर निकले थे, लेकिन किसे मालूम था कि घर से महज 10 किलोमीटर पहले हुई दुर्घटना उनकी जिंदगी की अंतिम यात्रा बन जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: चार माह भी नहीं चला दूसरा प्रेम विवाह, इस बात से खफा पति ने काटा सपना का गला, फिर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पहले फरीदा और मासूम बेटे जानेसार की जान गई। इलाज के दौरान रविवार को जहांगीर ने भी दम तोड़ दिया। जिस घर में बरात की तैयारियां हो रहीं थीं, वहां अब सिसकियों और चीखें सुनाई दे रहीं हैं। शादी वाले आंगन में जहां फूलों और रोशनी से सजावट की जानी थी, वहीं तीन जनाजे रखे देख हर आंख नम दिखी। 

Trending Videos

आसपास गांव से पहुंचे लोग, हर आंख हुई नम
भीषण हादसे में मां-बेटे के साथ पिता के भी दुनिया से चले जाने की खबर फैलते ही तिरकुनिया नसीर गांव स्थित इमरान के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गांव के अलावा आसपास गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। एक साथ तीनों के शवों को रखा देख हर आंख नम हो गई। घर में चीख पुकार की गूंज हर ओर सुनाई दे रही थी। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में भीषण हादसा: कार की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, दो मासूमों समेत पांच की मौत, सात लोग घायल
 

शादी के आयोजन को लेकर संशय
इमरान की बहन की सोमवार को शादी होनी थी। इस बीच भीषण हादसे में परिवार के तीन निकट रिश्तेदारों की मौत से तैयारियां थमने के साथ ही खुशियां मातम में बदल गईं हैं। सोमवार को आने वाली बरात को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगी हैं। शादी के आयोजन को लेकर संशय है। 

परिजनों के अनुसार, बड़ा आयोजन तो टल ही गया लगता है। घर में तीन शव रखे होने से चीख पुकार का माहौल है। ऐसे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं। वहीं तीनों के शवों को लेने के लिए मृतकों के परिजनों के देर रात तक तिरकुनिया गांव पहुंचने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed