फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three days later, missing students in Delhi

तीन दिन बाद दिल्ली में मिलीं लापता छात्राएं

Sat, 28 Oct 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 28 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three days later, missing students in Delhi
kidnap
सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

25 अक्तूबर की दोपहर अचानक लापता हो गई थीं तीनों

कोचिंग जाने के लिए निकलीं और फिर रहस्यमय ढंग से लापता होने वाली स्प्रिंगडेल कॉलेज की तीनों छात्राओं को तीसरे दिन दिल्ली से पकड़ लिया गया। सर्विलांस की मदद से टीम ने उनको ढूंढा गया है, उनको पीलीभीत लाया जा रहा है।

बता दें कि बुधवार दोपहर को स्कूल से सीधे कोचिंग जाने को निकली हाईस्कूल की तीन छात्राएं लापता हो गईं थी। पिता से मिली तहरीर पर सुनगढ़ी थाना में अज्ञात पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए गए। बृहस्पतिवार रात को तीन टीमें नैनीताल, दिल्ली और मुंबई के लिए रवाना की गई। इसके अलावा एसपी ने एसटीएफ से भी संपर्क साधा। काफी मशक्कत के बाद शनिवार को तीनों छात्राओं को दिल्ली में लालकिले से पकड़ लिया गया है। रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर मिली सीसीटीवी फुटेज से छात्राओं के स्वछंद घूमने की पुष्टि हुई। दिल्ली पुलिस की मदद से ढूंढने के बाद अब तीनों को वापस लाया जा रहा है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बरामदगी के बाद मामले में कोई अपराध नहीं पाया गया है। तीनों स्वछंद रुप से घूमती मिलीं है। तीनों ने कपड़े भी बदल लिए हैं। प्रकरण को लेकर टीम में शामिल एसआई रेहान खां, सुनील चौधरी, संजीव तोमर समेत सभी ने बेहतर काम किया है, इस पर उनको सराहा गया है। अभी छात्राओं से अधिक बातचीत नहीं की गई है। उनसे विस्तृत जानकारी बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिभावक और बच्चों के बीच और विश्वास पूर्ण संवाद की आवश्यकता है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हो सकें। उधर तीनों छात्राओं के मिलने का पता लगते ही परिवार वालों को खासा राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed