फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three-day training for 'Bagh Mitras' begins in PTR.

Pilibhit News: पीटीआर में बाघ मित्रों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Thu, 09 Jul 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three-day training for 'Bagh Mitras' begins in PTR.
खीरी व बिजनौर के स्वयंसेवकों को ट्रैकिंग, साइन सर्वे, भीड़ नियंत्रण और वन्यजीव संरक्षण की दी जा रही व्यावहारिक ट्रेनिंग
विज्ञापन

पीलीभीत। पीटीआर मुख्यालय स्थित शहीद कुंदन लाल सभागार में बुधवार से बाघ मित्रों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। नौ जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी और बिजनौर के बाघ मित्रों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सफल मॉडल के आधार पर व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन पीलीभीत टाइगर रिजर्व और विश्व प्रकृति निधि-भारत के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में दुधवा टाइगर रिजर्व, उत्तर खीरी वन प्रभाग, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, दुधवा बफर, दुधवा-किशनपुर कॉरिडोर, सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ मित्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह के अलावा पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह और सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके ने भी विचार रखे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वन्यजीवों की पहचान और पगमार्क के आधार पर उनकी गतिविधियों का पता लगाने, साइन सर्वे की तकनीक, जंगल में छोड़े गए प्राकृतिक संकेतों का अध्ययन, वन्यजीवों के गांवों में पहुंचने की स्थिति में भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सटीक सूचना तंत्र विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व से जुड़े गांवों का भ्रमण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed