{"_id":"589609e74f1c1b313de856e4","slug":"three-candidates-including-bsp-shailendra-gangawar-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के शैलेंद्र गंगवार समेत तीन प्रत्याशियों को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के शैलेंद्र गंगवार समेत तीन प्रत्याशियों को नोटिस
Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बसपा के शैलेंद्र गंगवार समेत तीन प्रत्याशियों को नोटिस
Link Copied
विधानसभा बरखेड़ा व सदर के तीन प्रत्याशियों को आय-व्यय का लेखाजोखा न देने पर एसडीएम सदर की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जिसमें प्रत्याशियों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को पहले दिन बरखेड़ा व सदर विधानसभा के प्रत्याशियों का आय-व्यय चेक किया गया। इसमें सभी प्रत्याशियों से उनके वाहन, जनसभा खर्च, कार्यालय खर्च आदि समस्त का ब्योरा मांगा गया। इस दौरान बरखेड़ा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी डा.शैलेंद्र गंगवार के प्रतिनिधि आय व्यय का ब्योरा देने नहीं पहुंच सके। जिस पर उनको एसडीम जेपी चौहान ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा सदर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी विजय गंगवार और राजरानी लोधी भी आय व्यय का ब्योरा लेकर नहीं पहुंच सके। देर शाम इनके खिलाफ भी नोटिस देने को कहा गया। सदर विधानसभा के आय व्यय टीम प्रभारी प्रदीप चौहान (जिला क्रीडा अधिकारी) और बरखेड़ा विधानसभा के एमपी मेहरोत्रा रहे। रविवार को बीसलपुर व पूरनपुर विधानसभा के प्रत्याशियों का आय व्यय चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।