{"_id":"6726749cf0def7a29706c8a4","slug":"this-way-the-road-construction-will-take-three-years-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124955-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ... इस तरह तो सड़क निर्माण में लग जाएंगे तीन वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ... इस तरह तो सड़क निर्माण में लग जाएंगे तीन वर्ष
विज्ञापन
बीसलपुर में जर्जर पड़ा दियोरिया घुंघचाई मार्ग।संवाद
बीसलपुर। विभागीय अफसरों की हीलाहवाली दियोरिया-घुंघचाई मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों पर भारी पड़ रही है। तीन करोड़ रुपये से अधिक लागत से बन रहे इस 16 किलोमीटर लंबे मार्ग में से सिर्फ चार किलोमीटर सड़क का निर्माण ही एक वर्ष में हो सका है। अगर काम की यही रफ्तार रही तो शेष 12 किलोमीटर सड़क निर्माण होने में तीन वर्ष और लगेंगे।
16 किलोमीटर लंबे दियोरिया-घुंघचाई सड़क की मरम्मत के लिए वर्ष 2023 में 3.76 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। टेंडर प्रक्रिया के बाद ठेकेदार ने दिसंबर 2023 में काम शुरू करा दिया। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ठेकेदार ने पूरा मार्ग उखाड़ दिया और जगह-जगह निर्माण सामग्री डलवा दी थी। कुछ दिनों तक कार्य चला और फिर बिना कोई कारण बताए बंद कर दिया गया।
बताया गया कि काम जिले के एक जनप्रतिनिधि ने यह कहकर रुकवा दिया था कि सड़क को चौड़ा कर बनाया जाए। विभागीय अधिकारियों ने इसमें असमर्थता जता दी। कहा कि वन विभाग चौड़ीकरण की अनुमति नही दे रहा है। इस वजह से निर्माण कार्य अब तक रुका रहा। काम बंद हो जाने और सड़क उखड़ी होने का असर लोगों के आवागमन पर पड़ा। सड़क पर पड़े पत्थर राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। लोगों को काफी लंबा चक्कर काटकर जराकोठी और बिलसंडा-बंडा होकर अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस बीच जब लोगों ने कई शिकायतें की तो विभाग ने करीब एक पखवाड़ा पूर्व फिर निर्माण शुरू कराया है। बताया जा रहा कि घुंघचाई से सिमराया तक चार किलोमीटर लंबाई में सड़क बन गई है। 12 किलोमीटर सड़क का काम शेष है। इस प्रकार पूरे एक वर्ष में केवल चार किलोमीटर सड़क ही बन सकी है। काम करने की गति अगर यही रही तो 12 किमी सड़क बनने में तीन वर्ष और लग जाएंगे।
रोजाना दो हजार लोगोंं का होता है आवागमन
इस मार्ग से प्रतिदिन करीब दो हजार लोग आवागमन करते हैं। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। कुछ कर्मचारी बीसलपुर से पूरनपुर और कुछ पूरनपुर से बीसलपुर आवागमन करते हैं। बीसलपुर से पूरनपुर आने-जाने का यह शार्टकट मार्ग है।
--
जल्द पूरा हो अधूरा निर्माण
अधूरे पड़े दियोरिया- घुंघचाई मार्ग का अतिशीघ्र बनना बहुत जरूरी है। इस सड़क के अधूरे निर्माण की वजह से आने-जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है।
- मनाेज कुमार, गांव मनकापुर
-- यात्रियोंं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
दियोरिया-घुंघचाई सड़क निर्माण अब तक पूरा न किए जाने के मामले में विभागीय अधिकारी पूरी तरह जिम्मेदार है। अफसरों ने जानबूझकर इस कार्य को लटकाकर रखा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
- अमित मिश्रा, कस्बा दियोरिया
-
बारिश की वजह से सड़क निर्माण रोक दिया गया था। अब काम शुरू हो गया है। 16 में से चार किलोमीटर सड़क बन भी गई है। निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ हो रहा है। विभाग ने कार्य पूरा करने के लिए 31 मार्च 2025 तक का समय दिया है। इसी समयावधि में निर्माण कार्य हर हालत में पूरा कर लिया जाएगा।
- एसपी गौतम, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग पीलीभीत