फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves took away goods worth 12 lakhs including cash from three houses of Shivpuria

शिवपुरिया के तीन घरों से नकदी समेत 12 लाख का माल समेट ले गए चोर

Thu, 14 Oct 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth 12 lakhs including cash from three houses of Shivpuria
जहानाबाद के गांव शिवपुरिया में चोरों ने बिखेरा सामान। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गांव शिवपुरिया में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों से नकदी समेत 12 लाख की संपत्ति चुरा ली। परिवार वालों को जागने के बाद चोरी की जानकारी हुई। घटना पुलिस चौकी के एक किलोमीटर के दायरे में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। मगर कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

जहानाबाद थाने की ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर गांव शिवपुरिया में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की। परिवार वालों और मोहल्ले के लोगों को भनक नहीं लग सकी। चोरी की घटना सबसे पहले नेतराम के घर हुई। उनकी पुत्र वधू रीना गंगवार जब बच्चे के लिए दूध लाने के लिए उठीं, तो उन्होंने बिखरा सामान देख शोर मचाया। इससे ग्रामीण उनके घर एकत्र हो गए। इसके बाद दीनदयाल और दिनेश कुमार के घर भी चोरी की घटना की जानकारी हुई। नेतराम के घर से नौ हजार नकदी समेत चार लाख 70 हजार, दिनेश कुमार के घर से पांच लाख 20 हजार के जेवर, दीनदयाल के घर से आठ हजार की नकदी समेत 1.93 लाख के जेवर समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ घटना की जांच पड़ताल की। सीओ सदर लल्लन सिंह ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

पहले भी इसी क्षेत्र में हो चुकी है चोरी
ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी से कुछ देरी पर 27 सितंबर को सलीम की दुकान से लगभग एक लाख 86 हजार रुपये का सामान चोरी हो चुका है। चार अक्तूबर को सैजना गांव में 98 हजार नकदी समेत 13 लाख रुपये की चोरी हो चुकी है। पुलिस अभी तक इन चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शिवपुरिया के तीन घरों में चोरी हुई है। डॉग स्क्वॉड के साथ मौके मुआयना किया है। खुलासा के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। - लल्लन सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed