फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves stole goods worth 30 thousand from the shop

Pilibhit News: चोरों ने दुकान से उड़ाया 30 हजार का सामान

Sun, 22 Sep 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth 30 thousand from the shop
बीसलपुर। चोरों ने शुक्रवार की रात एक बाइक मरम्मत की दुकान से करीब 30 हजार रुपये का सामान चुरा कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मुश्ताक ने बताया कि गन्ना समिति के सामने उनकी बाइक मरम्मत की दुकान है। शुक्रवार की रात किसी समय चोरों ने पीछे से नकब लगाकर दुकान में प्रवेश किया और मोबिल ऑयल के डिब्बे, चाबियां, लीवर, तार, एक्सल, रबड़ और अन्य काफी सामन चुरा लिया। मुश्ताक शनिवार को सुबह जब दुकान खोलने आया तब उसे चोरी की जानकारी हुई। मुश्ताक ने चीनी मिल पुलिस चौकी में मामले की तहरीर दे दी है। जिसमें चोरों को अज्ञात बताया है। तहरीर के अनुसार चोर लगभग 30 हजार का सामान ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed