{"_id":"66fae8c0b57ab447a40db5fe","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-roof-and-stole-goods-worth-lakhs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123293-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल किया चोरी
विज्ञापन
पूरनपुर देहात में ब्लॉक रोड पर घर में चोरी की घटना की जानकारी देती खुशनूदी।संवाद
पीलीभीत। चोरों ने शहर की पॉश कॉलोनी के एक घर में घुसकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी के बाद थाना पुलिस के अलावा फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
घटना सुनगढ़ी क्षेत्र की बल्लभनगर कॉलोनी में हुई। तीन दिन पूर्व गृह स्वामी सीमा गुप्ता अपने पुत्र अक्षित गुप्ता के साथ अयोध्या गईं थी। दोनों की गैरमौजूदगी में घर में अक्षित की पत्नी कोमल गुप्ता मौजूद थीं। रविवार रात चोर छत से होकर घर के अंदर आए और कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर करीब 200 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।
सोमवार सुबह जब कोमल उठी तो उसने कमरे में रखी अलमारी का सामान फैला देखा। जिसके बाद वह दहशत में आ गई। घटना की जानकारी पड़ोसी को दी। पड़ोसी की सूचना पर थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि कैमरों की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।फोटो
--
चोरों ने घर से 40 हजार की नकदी और हजारों के आभूषण चुराए
पूरनपुर। घर के समीप खाली प्लाट से रस्सी के सहारे घर में घुसकर चोर 40 हजार रुपये की नकदी और हजारों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों की ओर से छोड़ी गई रस्सी, लोहा काटने के चार ब्लेड कब्जे में लिए है।
घटना पूरनपुर देहात में ब्लॉक रोड पर एक बैंक शाखा के समीप रविवार रात की है। मोहल्ला निवासी खुशनूदी ने बताया कि पति हबीब के साथ घर के बाहर हाल में सोईं थी। घर के दो निकास द्वार हैं। दोनों पर रात को ताला डाला जाता है। सुबह आंख खुलने पर कमरा खुला मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने उसके खाली पड़े प्लाॅट से छत की दूसरी मंजिल पर पिलर की निकली सरियों मेंं रस्सी फंसाकर घर में प्रवेश किया।
बाद में कुंडी खोलकर कमरे में रखे बक्से से 35500 रुपये और गोलक से साढ़े चार हजार रुपये की नकदी, सोने की दो चूड़ी, एक हार, मांग पट्टी, चेन, चांदी की पायल, तोड़ा आदि चोरी कर ले गए।
उन्होंने बताया कि उनके दो पुत्र है। बड़ा पुत्र नबी हसन मोहल्ला खानका में अपने बच्चों और पत्नी के साथ रहता है। छोटा पुत्र सद्दाम पांच महीने पहले ही जयपुर में नौकरी करने गया है।
चोरी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। घटना संदिग्ध लग रही है।
--
दियूनी केसरपुर गांव में भी चोरों ने घर से समेटा लाखों का सामान
पीलीभीत। आधी रात को घर में घुसकर नकदी समेत जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दियूनी केसरपुर निवासी रामसिंह उर्फ सर्वेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 सितंबर को वह गांव में स्थित मंदिर में चल रहे कीर्तन में गया था। घर पर पत्नी व बच्चे मौजूद थे। देर रात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का लॉक खोलकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। आहट पर परिजन जागे तो चोर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद