{"_id":"65ce8fda416c8398a5050054","slug":"thieves-broke-the-locks-of-six-houses-police-say-theft-took-place-in-three-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112106-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोरों ने छह घरों के चटकाए ताले, पुलिस कह रही तीन में हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोरों ने छह घरों के चटकाए ताले, पुलिस कह रही तीन में हुई चोरी
Fri, 16 Feb 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
ग्राम भैसाह सतरापुर में मकान में चोरी की घटना के बाद खुला पड़ा बक्सा । स्रोत - ग्रामीण
पीलीभीत। चोरों ने बुधवार की रात बरखेड़ा थाना क्षेत्र के तीन गांवों के छह घरों को निशाना बनाया। हजारों की नकदी व जेवर समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। सूचना के बाद भी बरखेड़ा पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश है।
चोरों ने रात में गांव जिरौनिया निवासी सूरजपाल के घर से 10 हजार रुपये नकद, बर्तन, कपड़े व अन्य सामान, यहीं के रवींद्र कुमार के घर से 35 हजार रुपये नकद, कपड़े, बर्तन और संदूक में रखा कुछ सामान पार कर दिया। मजरा मड़ईन निवासी शिवदयाल गिरि के घर से दो हजार की नकदी व मोबाइल फोन की बैटरी, मजरे के ही सत्येंद्र मौर्य के घर के बाहर जनसेवा केंद्र से दो हजार नकद, कंप्यूटर का सामान, सूरज पाल के घर से आठ हजार रुपये, सोने की अंगूठी, कपड़ा आदि सामान चोरी हो गई।
क्षेत्र के ही गांव भैंसहा सथरापुर निवासी विनय चंद्र के घर से 10 हजार रुपये व दो लाख की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। सुबह ग्रामीण जागे तो उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस कई घंटे बाद आई। थाना प्रभारी बरखेड़ा मृदुलकांत शुक्ला ने बताया कि छह लोगों के घर में चोरी नहीं हुई। मैंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। महज तीन घरों का स्पष्ट हुआ है। अगर कोई छह घरों में चोरी बता रहा है तो वह मुझे जानकारी दे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोर को पुलिस को सौंपा, फिर समझौता
सात फरवरी की रात गांव दौलतपुर निवासी सुम्मेर लाल के घर चोरी के इरादे से आरोपी घुसा था। आहट होने पर जगे परिजनों ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम जिला बरेली के गांव बाहर मंडनपुर निवासी रहमान शाह बताया। लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने समझौता करा दिया और बिना कार्रवाई के ही आरोपी को छोड़ दिया।