{"_id":"657bf2c07b108e8d4e07f19f","slug":"thieves-broke-the-locks-of-nine-places-including-three-religious-places-in-pilibhit-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोरों ने मंदिर-मस्जिद और दुकानों को बनाया निशाना, एक ही रात में नौ जगहों पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोरों ने मंदिर-मस्जिद और दुकानों को बनाया निशाना, एक ही रात में नौ जगहों पर चोरी
Fri, 15 Dec 2023 02:07 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:07 PM IST
सार
पीलीभीत में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में नौ जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। धार्मिक स्थलों और दुकानों के ताले चटकाकर काफी सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थलों पर की जांच पड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद में बृहस्पतिवार रात चोरों ने तीन धार्मिक स्थलों समेत नौ जगह के ताले चटका दिए। शुक्रवार सुबह मौके पर लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
शेर मोहम्मद में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मस्जिद और मंदिर समेत एक इमामबाड़ा और दुकानों के ताले चटकाकर उनमें रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोग दुकानों पर पहुंचे तब मामले की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी लगने के बाद भी काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका।
मौके पर फील्ड यूनिट, एसोजी समेत कोतवाली की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर काफी सामान चोरी करके ले गए हैं।