फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There will be no problem in knowing the voting percentage, MPS app will be helpful.

Pilibhit News: मतदान का प्रतिशत जानने में नहीं होगी परेशानी, एमपीएस एप बनेगा मददगार

Tue, 16 Apr 2024 04:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
There will be no problem in knowing the voting percentage, MPS app will be helpful.
- एप लांच होने से गणना में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अब तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हर एक घंटे में मतदान का प्रतिशत निकालने में कर्मियों को काफी परेशानी होती थी। इस बार ऐसा नहीं होगा। प्रतिशत जानने के लिए एमपीएस एप को दिया गया है। इससे मतदान का प्रतिशत तुरंत सामने आ जाएगा।

विधानसभा या फिर लोकसभा चुनाव में हर एक घंटे में मतदान का प्रतिशत आयोग को भेजा जाता है। इसके लिए अब तक मतदान कर्मियों को काफी दिक्कत होती थी, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में इसके लिए आयोग की ओर से मतदाता प्रतिशत संकलन एप (एमपीएस) को लांच किया गया है।
विज्ञापन

यह एप पीठासीन अधिकारी के मोबाइल पर लोड किया जाएगा। इसका संपर्क ईवीएम से रहेगा। इसके साथ ही सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के मोबाइल पर भी एप रहेगा। इससे खुद ही घंटा भर बाद मतदान का प्रतिशत सामने आ जाएगा। मतदान का प्रतिशत आने पर इसे जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया कि इस एप से काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed