फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was silence at the centers... Paddy purchase account was not opened

Pilibhit News: केंद्रों पर रहा सन्नाटा... नहीं खुला धान खरीद का खाता

Wed, 02 Oct 2024 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
There was silence at the centers... Paddy purchase account was not opened
पीलीभीत की मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर टंगे बैनर।संवाद
पीलीभीत। जिले में मंगलवार से धान खरीद शुरू हो गई। पहले दिन मंडी में खुली बोली में धान की बिक्री हुई। नमी अधिक होने के कारण सरकारी केंद्र पर खाता नहीं खुल सका। जिलाधिकारी ने मंडी समिति में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारियों को मानक के अनुसार खरीद करने के निर्देश दिए। कहा कि बिचौलियों को केंद्र से बाहर रखा जाए।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए इस बार जिले में क्रय केंद्रों की संख्या 148 है। एक दिन पूर्व देर शाम तक केंद्रों पर खरीद से संबंधित तैयारी की जाती रही। मंगलवार को धान से मंडी गुलजार रही लेकिन नमी के कारण वह मानक के अनुसार नहीं मिला। इस कारण पूरे खरीद का खाता नहीं खुल सका। शाम तक केंद्र प्रभारी मानक के अनुसार धान आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

खरीद केे पहले दिन डीएम संजय कुमार सिंह और जिला खरीद अधिकारी ऋतु पूनिया ने डिप्टी आरएमओ विजय कुमार के साथ मंडी के क्रय केंद्रोें का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर टोकन स्लिप, क्रय पंजिका, बोरा और स्टाॅक रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन रजिस्टर, शिकायत/सुझाव पंजिका व नमी मापक यंत्र देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर बोरों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी किसान धान बिक्री के लिए केंद्र पर आए उनकी तौल मानक के अनुरूप की जाए।

..........
19 सौ रुपये तक बिका धान
सुबह केंद्र प्रभारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे रहे। मंडी में भारी मात्रा में किसान अपना धान लेकर पहुंचे। चावल मिल मालिकों ने धान के ढेर की नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया। मंडी अधिकारियों की ओर से धान की गुणवत्ता को देखकर बोली लगवाई गई। पहले दिन धान 1845 से 19 सौ रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। सचिव सुभाष सिंह ने बताया मंडी में धान की आवक अच्छी रही। पहले दिन नीलामी प्रक्रिया से धान की बिक्री हुई।
........
बीसलपुर में क्रय केंद्रों पर धान की आवक नहीं
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों के 40 केंद्र खोले गए हैं। इनमें 28 केंद्र मंडी परिसर में और बाकी ग्रामीण क्षेत्रों में है। मंडी परिसर में खोले गए क्रय केंद्रों में विपणन विभाग के 10, मंडी समिति का एक, एफसीआई का एक, पीसीएफ के तीन, पीसीयू के छह, यूपीएसएस के सात केंद्र शामिल हैं। इस क्षेत्र में धान की कटाई विलंब से होने के कारण मंगलवार को पहले दिन किसी भी केंद्र पर धान नहीं आया। कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि सभी केंद्र खुल गए हैं, उन पर मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गईं हैं, लेकिन मंगलवार को पहले दिन धान की आवक नही हुई। संवाद
--
पूरनपुर में भी किसानों का इंतजार करते रहे कर्मचारी
पूरनपुर। पहले दिन क्षेत्र में धान खरीद शुरू नहीं हो सकी। मंडी समिति में खाद्य विभाग के 14 केंद्रोंं को छोड़कर अन्य किसी खरीद केंद्र पर खरीद कर्मचारी तक मौजूद नहीं रहे। मंडी समिति में लगाए गए केंद्रों पर मात्र बैनर लटकते रहे। संवाद
--
धान में इस समय 26 फीसदी नमी आ रही है। जो मानक अनुसार नहीं है। मानक के अनुसार नमी 17 फीसदी होनी चाहिए। पहले दिन किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी है। खरीद शुरू होने में अभी सप्ताह भर का समय लग जाएगा।

- विजय कुमार, डिप्टी आरएमओ

पीलीभीत की मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर टंगे बैनर।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर टंगे बैनर।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर टंगे बैनर।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर टंगे बैनर।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर टंगे बैनर।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर टंगे बैनर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed