फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was a stir due to the news of hostage taking, the girl turned out to be mentally ill

Pilibhit News: बंधक बनाने की सूचना से मचा हड़कंप, मानसिक अस्वस्थ निकली युवती

Fri, 08 Aug 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the news of hostage taking, the girl turned out to be mentally ill
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार रात एक युवती के फोन कॉल ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। उसने एएसपी को सूचना दी कि सुभाष नगर कॉलोनी में दूसरे समुदाय के दो युवक उसे घर में बंधक बनाए हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मामला झूठा निकला। परिजनों ने बताया कि युवती का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे का है। युवती ने एएसपी को फोन पर सूचना दी कि सुभाष नगर कॉलोनी में दूसरे समुदाय के दो युवक उसे घर में बंधक बनाए हुए हैं। एएसपी ने तुरंत सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल राजीव कुमार सिंह, महिला थाने की प्रभारी रीना सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती का घर खोजा।
विज्ञापन

वहां युवती और उसके परिजन मिल गए। परिजनों ने बताया कि युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। वह अक्सर इस तरह की हरकतें करती रहती है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। किसी तरह की आपराधिक घटना न मिलने पर राहत की सांस ली। कोतवाल ने बताया कि युवती के मानसिक अस्वस्थ होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed