फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is a risk of accident due to dug holes

Pilibhit News: खोदकर छोड़े गड्ढों से हादसे का खतरा

Sun, 02 Feb 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 02 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
There is a risk of accident due to dug holes
शहर के जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर खोदा पड़ा गड्ढा।संवाद
पीलीभीत। पाइप लाइन बिछाने और बिजली के खंभों को लगाने के नाम पर शहर में जगह-जगह खोदकर छोड़े गए गड्ढे मुसीबत बने हुए हैं। इनसे हादसों का खतरा रहता है। वहीं, पालिका के अधिकारी बेखबर हैं। यह गड्ढे कब भरे जाएंगे यह पूछने पर वह अब गंभीरता बरतने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बीच से गुजर रहे टनकपुर हाईवे की दोनों पटरी की हालत पहले से ही काफी खराब है। फुटपाथ न होने से मिट्टी खिसक गई है। इससे बाइक सवारों के गिरने का खतरा बना रहता है। अब स्थिति और खराब हो गई है। पिछले दो महीने से हाईवे के किनारे, चौराहों के पास और शहर के अंदर पाइप लाइन और बिजली खंभा लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य पूरा होने के बाद खोदे गए गड्ढों को भरने में लापरवाही बरती जा रही है। गड्ढों को या तो खुला या फिर आधा-अधूरा पाटकर छोड़ा जा रहा है। खुले गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो: 06

जिला अस्पताल आने वाले परेशान टनकपुर हाईवे से जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर भी गड्ढा खोदा गया। गड्ढे से निकली मिट्टी को भी आसपास बेतरतीब डाल दिया गया। कई दिन बीतने के बाद भी इसे नहीं भरा जा सका। इस वजह से जिला अस्पताल आने वाले मरीज परेशान हैं। खुले गड्ढे में गिरने का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक खतरा बाइक सवारों के लिए है।
--
फोटो: 08
चीनी मिल मार्ग: खुला गड्ढा बन रहा परेशानी का सबब
शहर के गौहनिया चौराहा से चीनी मिल जाने वाली सड़क के किनारे भी कई गड्ढे खोदे गए। कार्यदायी संस्था ने कार्य होने के बाद भी इन्हें नहीं भरवाया। मार्ग के किनारे खुदे पड़े गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। पालिका प्रशासन जानकर भी अनजान बना है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दिन में कई बार बाइक सवार गड्ढे में गिरने से बचते हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
--
फोटो: 07
अनदेखी दे रहे हादसे को दावत
शहर के छतरी चौराहा से उपाधि कॉलेज चौराहा की ओर जाने पर सड़क किनारे गड़्ढा खोदकर छोड़ा गया है। मोटी केबल भी सड़क पर नजर आती है। न तो केबल ही हटाई जा रही और न ही गड्ढे को भरा गया। पीलीभीत गन्ना समिति के सामने भी यही हाल है।


वर्जन
शहर में गड्ढे खोदकर ऐसे ही छोड़ देने के मामले का संज्ञान लिया गया है। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। गड्ढों को जल्द ही दुरुस्त कराने के साथ मामले में सख्ती भी बरती जाएगी। - आशुतोष गुप्ता, प्रभारी ईओ, नगर पालिका पीलीभीत

शहर के जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर खोदा पड़ा गड्ढा।संवाद

शहर के जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर खोदा पड़ा गड्ढा।संवाद

शहर के जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर खोदा पड़ा गड्ढा।संवाद

शहर के जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर खोदा पड़ा गड्ढा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed