{"_id":"661fdc331e1085635c0ae3f6","slug":"there-are-half-baked-arrangements-at-chc-polling-personnel-will-face-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114951-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीएचसी पर हैं आधे अधूरे इंतजाम, मतदान कर्मियों को होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीएचसी पर हैं आधे अधूरे इंतजाम, मतदान कर्मियों को होगी दिक्कत
विज्ञापन
बरखेड़ा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र । संवाद
- अधिकारियों का निर्देश न मिल पाने से असमंजस में विभागीय कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अधिकारियों की अनदेखी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब तक लोकसभा चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं के कोई निर्देश नहीं दिए गए है। ऐसे में मतदान के समय बीमार होने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
19 अप्रैल को मतदान होना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में अब तक चुनाव के मद्देनजर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। मतदान के समय किसी तरह के विवाद होने की स्थिति में, मतदान में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर कोई अलग से व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि चुनाव के समय विशेष इंतजाम कराए जाते हैं।
सीएचसी बरखेड़ा में अब तक चल रहे इमरजेंसी वार्ड को ही उचित माना गया है। आधी-अधूरी व्यवस्थाओं के सहारे लोगों को उपचार देने के दावे किए जा रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया है पूर्व से चल रहे 30 बेड पूर्णतया तैयार हैं। चुनाव ड्यूटी के चलते स्टाफ की कमी है। ज्यादातर स्टाफ चुनाव ड्यूटी में चला गया है।
विज्ञापन
-
एक फार्मासिस्ट निभा रहा कई जगह की जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि बरखेड़ा क्षेत्र में करीब चार पीएचसी व एक सीएचसी है। इन सभी अस्पतालों की व्यवस्थाएं एक फार्मासिस्ट के सहारे ही संचालित की जा रही हैं। ऐसे में पीएचसी क्षेत्र में दिक्कत होने पर लोगों को काफी परेशानी होगी।